Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर कलेक्टर को बेटा...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर भरण-पोषण जनसुनवाई में 331 प्रकरण दर्ज, हर हफ्ते उनके निराकरण पर...

इंदौर पुलिस ने अनाज...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने महज...

इंदौर : नाबालिक बच्ची...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर से एक बेहद ही शर्मनाक और...

MP में ₹1 प्रति...

भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम मध्यप्रदेश...
Homeमध्य प्रदेशRATLAM : खाई में गिरा मक्के से भरा ट्राला, तीन लोगों की...

RATLAM : खाई में गिरा मक्के से भरा ट्राला, तीन लोगों की हुई मौत

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें मक्का से भरा ट्राला 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है

यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे के केदारेश्वर घाट का है। शुक्रवार को ट्राला रतलाम से मक्का भरकर गुजरात जा रहा था। ग्राम आंबाकुड़ी मोड़ पर ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया और खाई में जा गिरा। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी के शव को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में चंदू, ईश्वर, केशरीमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुभाष गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सड़क पर बिखरा मक्का

रतलाम से ट्राला अनाज भरकर ले जा रहे थे। मृतक चंदू जिस ट्रक का ड्राइवर था। उसका भाड़ा नहीं मिलने के कारण वह ट्राले में बैठकर अपने घर जा इंद्रावल जा रहा था। ईश्वर भी दोनों के साथ जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। जिसमें बोरियों से निकलकर मक्का बिखर गया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version