Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशRATLAM : रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा...

RATLAM : रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर

लोकेश शर्मा

रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में 35 वर्षीय अजय पवार उर्फ अजय चोटी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।

पुलिस के अनुसार 6 व 7 सितंबर 2013 की रात ईश्वर नगर क्षेत्र में

ऑटो में आग लगाकर उसके चालक नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की थी, तो पता चला था कि हत्या आरोपित अजय पवार ने की है तथा ऑटो में आग भी उसने लगाई है।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अजय सिंह पवार को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2016 में सुनाई थी। कुछ समय पहले वह जेल से छूट कर आया है। उक्त प्रकरण में मुकेश कटारा गवाह था।

9 जनवरी 2025 को अजय व मुकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अजय ने मुकेश कटारा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दीनदयाल नगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामला 7 वर्ष से काम की सजा होने से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।

शुक्रवार रात अजय सिंह नशे की हालत में पेट्रोल और माचिस लेकर दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और दबाव बनाते हुए मुकेश व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा, उसका कहना था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अजय ने बोतल से शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

पहले भी दी थी मरने की धमकी

पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया तथा मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। अजय ने 6 फरवरी 2025 तथा 14 फरवरी 2025 को भी नशे की हालत में थाना परिसर में आकर मरने की धमकी दी थी। अजय सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास मारपीट के कुल 6 मामले पंजीबद्ध है। एसपी राकेश खाखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version