Explore the website

Looking for something?

Monday, April 20, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशSAGAR : नो एंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से युवक की...

SAGAR : नो एंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, रेत-गिट्टी से भरे डंपर भी शहर में दौड़ रहे

शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर हादसे न हो इसको ध्यान में रखते हुए नो-एंट्री लागू की गई है, लेकिन जिम्मेदार इसका पालन नहीं करा पा रहे हैं। नो-एंट्री के बाद भी दिन के समय शहर की

कार्रवाई से बचने डंपर पर नंबर भी नहीं, चेक प्वाइंट और थानों के सामने से गुजरे, लेकिन किसी को मतलब नहीं

शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर हादसे न हो इसको ध्यान में रखते हुए नो-एंट्री लागू की गई है, लेकिन जिम्मेदार इसका पालन नहीं करा पा रहे हैं। नो-एंट्री के बाद भी दिन के समय शहर की सड़कों पर ट्रक व रेत-गिट्टी से भरे डंपर बे-रोकटोक दौड़ रहे हैं और इनसे हादसे भी हो रहे हैं। शनिवार रात को ही नो-एंट्री के समय शहर में घुसे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मोतीनगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे इन वाहन चालकों पर अंकुश लगाने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शनिवार सुबह 10.23 बजे एक डंपर राहतगढ़ बस स्टैंड की ओर से आया और तेज रफ्तार में मोतीनगर चौराहे से होता हुआ भोपाल रोड की तरफ निकला। इस डंपर पर रजिस्ट्रेशन नंबर ही नहीं था। डंपर लेहदरा नाका पहुंचा, जहां पर यातायात पुलिस बैठी तो नजर आई, लेकिन उन्होंने नो-एंट्री के दौरान शहर से दौड़े चले आ रहे बिना नंबर के डंपर को रोकने की कोशिश तक नहीं की। इसके अलावा एक सप्ताह पहले भी शहर के एक जागरूक नागरिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोपहर के करीब 3 बजे बिना नंबर का डंपर राहतगढ़ बस स्टैंड ओवरब्रिज से गुजरते नजर आ रहा था।

इलाज के दौरान मौत

मोतीनगर थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9.45 बजे आदर्श मैरिज गार्डन के पास एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया था। घायल को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जैसीनगर थाना क्षेत्र के सेमरा गोपालमन गांव निवासी 19 वर्षीय अयान पुत्र कमलेश सोनी के रूप में हुई है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, वहीं मर्ग कायम करते हुए जांच में लिया है।

सुबह 7 से रात 10 बजे तक नो एंट्री

यातायात उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार शहर में सुबह 7 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू रहती है। शहर के अलावा भोपाल रोड स्थित लेहदरा नाका, मोतीनगर चौराहा से राहतगढ़ बस स्टैंड ओवरब्रिज की ओर आना-जाना भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। यह हाल तब हैं जबकि लेहदरा नाका और यहां खुरई मार्ग पर कृषि उपज मंडी चौराहे पर चेक पाइंट है।

स्टाफ बाहर वीआइपी ड्यूटी पर था

अभी कुछ दिन तक स्टाफ वीआइपी ड्यूटी के चलते शहर व जिले से बाहर गया था। बल की कमी के कारण कुछ दिन पाइंट खाली रहे। इसी दौरान मौका पाकर यह ट्रक-डंपर निकले होंगे।

मयंक सिंह चौहान, डीएसपी, यातायात

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version