Home मध्य प्रदेश लोकार्पण एक माह बाद भी 66 गांवों मे नही पहुचा नर्मदा का...

लोकार्पण एक माह बाद भी 66 गांवों मे नही पहुचा नर्मदा का पानी

0
4

दशरथ पाटीदार

लोकार्पण एक माह बाद भी 66 गांवों मे नही पहुचा नर्मदा का पानी
मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों से माफी मांगें – विधायक प्रताप ग्रेवाल
4 दिवस मे 66 ग्रामो मे पानी नही दिया तो करेंगे आंदोलन – ग्रेवाल

नर्मदा झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना को लेकर बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में 66 ग्रामो के सैंकडो किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सरदारपुर महेशसिंह सौलंकी एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री आलोक चैबे को ज्ञापन सौंपा। विधायक ग्रेवाल एवं किसानो द्वारा 66 ग्रामो मे नर्मदा का पानी नही पहुचने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रेवाल ने कहा कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वपूर्ण परियोजना को वर्ष 2023 तक पूर्ण होना था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी परियोजना अधूरी है। 24 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा सरदारपुर में परियोजना का लोकार्पण किया गया था उस दौरान 66 गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने एवं नर्मदा और माही नदी के मिलन की बात कही गई थी। जिसकी वजह से किसानो ने हजारो हैक्टेयर बीघा मे फसल की बुवाई कर दी लेकिन एक माह बीतने के बाद भी 66 ग्रामो के किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है और माही नदी भी सूखी पडी है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा किसानो के साथ छलावा किया गया है इसलिए मुख्यमंत्री को किसानों से इस अधूरे वादे के लिए माफी मांगनी चाहिए।

ग्रेवाल ने कहा कि परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही, अधूरे निर्माण कार्य, तकनीकी खामियां और जल वितरण व्यवस्था की विफलता के कारण किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान आज भी अपने खेतों में नर्मदा के जल का इंतजार कर रहा है आज किसान द्वारा एक हेक्टेयर भूमि पर बुवाई के लिए किसानों को लगभग 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि परियोजना के सभी 66 गांवों तक नर्मदा जल पहुंचाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर तत्काल जल प्रवाह शुरू किया जाए। योजना के सभी पंप तत्काल चालू किए जाए, जिन गांवों के तालाबों तक मेन लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है वहां सब लाइन शुरू की जाए। किसानों को हुए आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में किसानों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो चरणबध्द आंदोलन किया जाएगा एवं संबंधित ठेकेदारों, विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुरेन्द्रसिंह पटेल, रतनलाल पडियार, भेरूसिंह बडगोता, रविन्द्र पाटीदार, भीमालाल चौधरी, दिनेश चौधरी, सुभाष पटेल, चन्दरसिंह पटेल, कमलकिशोर वैष्णव, नरेन्द्रसिंह गलुण्डा, बद्रीलाल पाटीदार, मयाराम मेडा, ओमप्रकाश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, ब्रजेश ग्रेवाल, पंकज पाटीदार, राजकुमार सिंगार, प्रभुलाल जाट, झनक पाटीदार, सरदार कटारा, दशरथ पाटीदार, मनोज पाटीदार, बबलु डावर, गुलाबसिंह अजनार, अशोक पाटीदार, मोहित जाट, आत्माराम सिंगार, अरूण मारू, गोपाल पटेल, सोमा कटारा, राजेसिंह भूरिया, सुयश वैष्णव, राहुल शर्मा, सोनु रघुवंशी, संजय वैष्णव, अम्बर गर्ग, गोविन्द मारू सहित सैंकडो किसान उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here