Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशSATNA : एमपी में सरेआम चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके...

SATNA : एमपी में सरेआम चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत

मध्य प्रदेश के सतना में दिन दहाड़े दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के सतना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार देर रात खौफनाक वारदात हुई, जहां दो युवकों पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में 27 साल के शुभम बरगाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजू वर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घात लगाकर किया गया हमला

कोलगवां थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में यह हमला उस वक्त हुआ, जब दोनों युवक अपने काम से लौट रहे थे। अचानक घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लहूलुहान राजू को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का आरोप- पहले से रची गई थी साजिश

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। उनका कहना है कि शुभम की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इलाके में दहशत, पुलिस पर दबाव

इस खूनी वारदात के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में तनाव का माहौल बन गया है। लोगों में गुस्सा है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version