Friday, February 20, 2026

TOP NEWS

शाहपुरा पशु चिकित्सालय में...

पशु चिकित्सा विभाग डिंडोरी के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ वेटरिनरी...

अवैध गिट्टी परिवहन पर...

डिंडोरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए...

इंदौर में बाबा जयगुरुदेव...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के नावदापंथ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 21 फरवरी,...

छतरपुर : बजरंग दल...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में...
Homeमध्य प्रदेशSATNA : होली मनाकर तालाब नहाने गए दो नाबालिग डूबे, बचाने कूदा...

SATNA : होली मनाकर तालाब नहाने गए दो नाबालिग डूबे, बचाने कूदा शख्स भी डूबा, 3 मोतों के बाद पूरे गांव में मातम

दर्दनाक हादसे से हुई 3 मौतों के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले से अलग हुए मैहर जिले के एक गांव में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तालाब में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, गहरे पानी में डूबते समय दोनों बच्चों के बचाने में चक्कर एक युवक भी डूब गया। हादसे में युवक की भी मौत हो गई है।

इस दर्दनाक हादसे के चलते हुई तीन मौतों के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बच्चों को बचाने गया शख्स भी डूब गया

दरअसल घटना मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खडमसेड़ा गांव की है, जहां तालाब में नहाने के दौरान 2 नाबालिग सहित 3 की मौत हो गई है। दोनों नाबालिग होली मना कर तालाब में नहाने गए थे, तभी पैर फिसलने से गहराई में डूब गए। इस दौरान पास में ही भैंस को नहला रहे 28 वर्षीय दिलीप द्विवेदी बच्चों को बचाने के लिए गया, लेकिन वो भी गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।

हादसे में जान गवाने वाले दोनों बच्चे चचेरे भाई थे

दोनों मृतक नाबालिग भागवत केवट 9 वर्ष और संदीप केवट 13 वर्ष है। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई है। फिलहाल, घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। अमरपाटन पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments