Saturday, March 15, 2025

TOP NEWS

BHOPAL : जीतू पटवारी...

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों राज्य के मंडला जिले में...

SAMBHAL : BJP नेता...

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग आयोग...

KHANDWA : मोहन सरकार...

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है।...

BADWANI : गुजरात जा...

बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी बस पलट गई। हादसे में 16...
Homeमध्य प्रदेशUJJAIN : महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, भस्म आरती में हुए...

UJJAIN : महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, भस्म आरती में हुए शामिल

एक्टर अर्जुन रामपाल अपने दोस्तों संग सुबह करीब 4 बजे महाकाल के दर पर पहुंचे। अभिनेता रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के कलाकार, खेल जगत के सितारे और बड़े-बड़े राजनेता अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचते रहते हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 15 मार्च को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत अर्जुन रामपाल यहां आए। अर्जुन रामपाल ने अपने दोस्तों संग बाबा महाकाल के दर्शन किए।

बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल(Actor Arjun Rampal) अपने दोस्तों संग सुबह करीब 4 बजे महाकाल(Mahakal Temple Ujjain) के दर पर पहुंचे। अभिनेता रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने शिव साधना की और चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिया। साथ ही भस्म आरती में शामिल होने के अड़ अर्जुन रामपाल ने देहरी पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। ये पूजा मंदिर के यश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया।

यहां की अनुभूति सबसे अलग है

मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा कि, ‘भगवान महाकाल(Mahakal Temple Ujjain) के दर्शन मिलना मेरे लिए सौभागय की बात है। मैं इंदौर के एक होली इवेंट के लिए आया था लेकिन अचानक मेरे मुंह से ऊं नमः शिवाय का जप निकलने लगा, तो मैंने तय किया कि अब मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने करूंगा। यहं जो ऊर्जा है वो बहुत अद्भुत है। मैंने कई मंदिरों में दर्शन किये हैं लेकिन यहां की अनुभूति सबसे अलग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments