Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 19, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशUJJAIN : महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, भस्म आरती में हुए...

UJJAIN : महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, भस्म आरती में हुए शामिल

एक्टर अर्जुन रामपाल अपने दोस्तों संग सुबह करीब 4 बजे महाकाल के दर पर पहुंचे। अभिनेता रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के कलाकार, खेल जगत के सितारे और बड़े-बड़े राजनेता अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचते रहते हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 15 मार्च को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत अर्जुन रामपाल यहां आए। अर्जुन रामपाल ने अपने दोस्तों संग बाबा महाकाल के दर्शन किए।

बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल(Actor Arjun Rampal) अपने दोस्तों संग सुबह करीब 4 बजे महाकाल(Mahakal Temple Ujjain) के दर पर पहुंचे। अभिनेता रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने शिव साधना की और चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिया। साथ ही भस्म आरती में शामिल होने के अड़ अर्जुन रामपाल ने देहरी पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। ये पूजा मंदिर के यश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया।

यहां की अनुभूति सबसे अलग है

मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा कि, ‘भगवान महाकाल(Mahakal Temple Ujjain) के दर्शन मिलना मेरे लिए सौभागय की बात है। मैं इंदौर के एक होली इवेंट के लिए आया था लेकिन अचानक मेरे मुंह से ऊं नमः शिवाय का जप निकलने लगा, तो मैंने तय किया कि अब मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने करूंगा। यहं जो ऊर्जा है वो बहुत अद्भुत है। मैंने कई मंदिरों में दर्शन किये हैं लेकिन यहां की अनुभूति सबसे अलग है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version