Explore the website

Looking for something?

Sunday, March 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : रोते-रोते थाने पहुंची महिला, बोली- साहब पति ने दुष्कर्म...

UP NEWS : रोते-रोते थाने पहुंची महिला, बोली- साहब पति ने दुष्कर्म किया; धर्म बदलवाया और अब बेटी तक को भी नहीं छोड़ा!

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ गलत काम किए हैं, धर्म बदलने पर मजबूर किया है और उसके साथ-साथ अपनी बेटी के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया है।

दोस्ती के नाम पर धोखा, ब्लैकमेलिंग का आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला इंदिरानगर का है। जहां पीड़िता महिला ने बताया कि उसकी शादी हसनगंज के निरालानगर निवासी युवक नाजिल से हुई थी। महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात नाजिल से कई साल पहले हुई थी। हाई स्कूल के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। एक बार नाजिल ने उसे अपने दोस्त की पार्टी में बुलाया। उस पार्टी में नशे में मिलाया गया कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है। महिला का आरोप है कि नाजिल ने उसके वीडियो भी बना लिए ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके और बार-बार उसके साथ गलत काम करे।

शादी के बाद भी जारी रहा शोषण, बच्ची को भी नहीं छोड़ा

महिला ने यह भी बताया कि जब उसके पिता का निधन हो गया, तो नाजिल ने उसकी मदद करने का झांसा देकर उसका फायदा उठाया। उसके बाद उसने शादी कर ली। लेकिन, शादी के बाद भी नाजिल उसके साथ गलत काम करता रहा। वह लखनऊ में ही एक अलग कमरा लेकर रहता था। उसकी एक साढ़े तीन साल की बेटी भी है। महिला का आरोप है कि उसके पति अपनी बेटी के साथ भी गलत हरकतें करता है। बेटी से भी वह अश्लील बातें करता है और उसकी नशे की आदत भी डाल रहा है। जब महिला ने विरोध किया, तो नाजिल ने उसे बहुत मारा-पीटा। घर पर वह अपने दोस्तों और कॉलगर्ल को भी बुलाता था। विरोध करने पर वह हाथापाई भी करता था।

धर्म परिवर्तन का दबाव, थाने में दर्ज कराया केस

महिला का यह भी आरोप है कि जब उसकी बेटी हुई तो उसने उसकी पढ़ाई-लिखाई में भी रुकावट डाली। वह उसकी नौकरी करने का भी विरोध करता था। महिला ने बताया कि पति धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रहा था। पहले उसने कहा कि इस्लाम कबूल करनी पड़ेगी, नमाज पढ़नी होगी। महिला इसके लिए राजी हो गई, लेकिन उसके साथ और भी बहुत कुछ गलत हुआ।अंत में महिला ने हसनगंज थाने में जाकर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन और मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version