Home उत्तराखंड सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा, भर्ती नियमावली-2026 को...

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा, भर्ती नियमावली-2026 को मंजूरी

0

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा, भर्ती नियमावली-2026 को मंजूरी

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार/रुड़की। उत्तराखंड में सेवामुक्त अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में हुई कैबिनेट बैठक में सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए भर्ती नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई।

पूर्व में निर्धारित 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के साथ भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त छूट देने का भी प्रावधान किया गया है। इसका लाभ परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों के समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर मिलेगा।

इन विभागों में मिलेगा लाभ –
गृह, वन, परिवहन, आबकारी और सचिवालय प्रशासन। नई नियमावली के तहत लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में छूट देने की व्यवस्था की गई है।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने की CM के नेतृत्व की सराहना –
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने इस फैसले को युवाओं और देश की सेवा कर चुके अग्निवीरों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सेना में सेवा देने के बाद प्रदेश लौटने वाले युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले।

बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना देश की रक्षा व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कैबिनेट बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। संबंधित विभागों में रिक्त 181 पदों की सूचना केंद्र सरकार को भेजी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version