Home उत्तराखंड मंगलौर में CM धामी की जन आशीर्वाद रैली, विकास की कई बड़ी...

मंगलौर में CM धामी की जन आशीर्वाद रैली, विकास की कई बड़ी घोषणाएं, पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना के नारसन में गृह प्रवेश में उमडा जन सैलाब

0

*मंगलौर में CM धामी की जन आशीर्वाद रैली, विकास की कई बड़ी घोषणाएं, पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना के नारसन में गृह प्रवेश में उमडा जन सैलाब *

अर्जुन धारीवाल
मंगलौर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं –

  • लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज का नवनिर्माण
  • नारसन खुर्द में नाले की सफाई एवं पक्के नाले का निर्माण
  • लिब्बरहेड़ी में गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल का निर्माण
  • मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर जाने वाली सराय राजवाहे की पटरी का निर्माण
  • टिकौला कलां में ग्राम सुथराड़ा की ओर जाने वाले सिलाखाला पर तटबंध का निर्माण
  • ग्राम ब्रह्मपुर जट में मदन के मकान से योगेंद्र के मकान तक सड़क निर्माण

ट्यूबवेल के विद्युत बिल माफ किए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय का परीक्षण कराया जाएगा।

गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष किसानों के हित में गन्ना मूल्य बढ़ाने का प्रयास करती रही है। पिछले वर्ष भी वृद्धि की गई थी। इस वर्ष भी शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता एवं मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। यहां के किसान, व्यापारी, श्रमिक एवं छोटे उद्यमी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

मंगलौर में हुए विकास कार्य –

  • नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित
  • लिब्बरहेड़ी की आंतरिक सड़कों के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1000 से अधिक लाभार्थियों को आवास
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत 21 हजार से अधिक घरों में शौचालय निर्माण
  • 32 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बने
  • जल जीवन मिशन के तहत 58 करोड़ से अधिक की 27 पेयजल पंपिंग योजनाएं स्वीकृत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखण्ड के किसानों के खातों में अब तक 3000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। प्रदेश में किसानों को 3 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कृषि ऋण, नहरों से निःशुल्क सिंचाई, फार्म मशीनरी बैंक योजना में 80% तक अनुदान और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून एवं दंगा रोधी कानून लागू किए गए हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की महापौर श्रीमती अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, समालखा के विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, चौधरी अजीत सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, ब्लॉक प्रमुख कविन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version