Home उत्तराखंड जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: प्रदीप बत्रा ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य और...

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: प्रदीप बत्रा ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर, 105 लोगों ने किया रक्तदान

0

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: प्रदीप बत्रा ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर, 105 लोगों ने किया रक्तदान

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप बत्रा के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को साकेत स्थित हरिमिलाप धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।

यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा पखवाड़ा – नर सेवा ही नारायण सेवा’ अभियान की भावना के अनुरूप किया गया। शिविर में जहां लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं रक्तदान के जरिए समाज में सेवा और सहयोग का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर 105 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

यह भी पढ़े

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर मंडरा रहा है नया ‘Mantax Otax’ वायरस, चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप डेटा

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

प्रदीप बत्रा बोले – जनसेवा से बड़ा कोई संकल्प नहीं
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव के रूप में मनाने के बजाय यदि इसे जनसेवा से जोड़ा जाए तो इससे बेहतर अवसर कुछ नहीं हो सकता। समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।

उन्होंने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य कार्य है। मैं सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं और जनसेवा के कार्यों का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं और आम लोगों से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

‘सेवा पखवाड़ा’ के संदेश को किया मजबूत
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना है। स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन इसी भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, रक्तदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, संजय अरोड़ा, विशाल वर्मा, विवेक चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, संजीव तोमर, गौरव कौशिक, नितिन गोयल, अवनीश शर्मा, अजय तेवतिया, गौरव त्यागी, नवीन गुलाटी, भरत कपूर, हरमीत सिंह दुआ, नरेश यादव, सचिन पंडित, संजीव कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version