Home उत्तराखंड जमालपुर कला खोकरा मुखिया मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरा गंदा पानी बना...

जमालपुर कला खोकरा मुखिया मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरा गंदा पानी बना मुसीबत

0

जमालपुर कला खोकरा मुखिया मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरा गंदा पानी बना मुसीबत

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जमालपुर कला खोकरा मुखिया मार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई गांवों को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी हादसों को न्योता दे रहा है।

हालात ऐसे हैं कि सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों के बीच सड़क बची हुई लगती है। बारिश और सड़क पर बह रहे पानी से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।

समाजसेवी ने उठाई मांग –
समाजसेवक जमशेद अंसारी ने मार्ग की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चे –
गड्ढों में भरे बदबूदार पानी से होकर स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध और फिसलन भरी सड़क से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

त्योहारों में बढ़ी परेशानी –
त्योहारी सीजन में आवाजाही बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बाजार आने-जाने वाले लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और इसकी अनदेखी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version