Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeमध्य प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, भोपाल में अटल पथ पर CM मोहन ने...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, भोपाल में अटल पथ पर CM मोहन ने किया योग

भोपाल। मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल के साथ प्रदेश के सभी जिलों में आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग किया।

भोपाल के अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

CM ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि

स्वस्थ्यम् सर्वदा योगेन

सभी प्रदेशवासियों एवं योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

भारत की ऋषि परंपरा ने मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने के लिए योग विद्या प्रदान की। यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने विश्व कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की अलख जगाकर विश्व बंधुत्व की भावना को प्रबल बनाया है।

आइए, हम सब योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और “स्वस्थ भारत – समर्थ भारत” की दिशा में योगदान दें।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version