Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 9, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...

लखीमपुर खीरी में चौधरी...

लखीमपुर खीरीआज 6 मई 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के...
Homeमध्य प्रदेशअलीराजपुर : दबंगों ने पहले युवती का किया अपहरण, फिर परिजनों के...

अलीराजपुर : दबंगों ने पहले युवती का किया अपहरण, फिर परिजनों के शिकायत करने पर किडनैपर के नाराज रिश्तेदारों ने बरपाया कहर

  • अलीराजपुर में अपहरण की शिकायत कराकर लौट रहे पीड़ित परिजनों पर आरोपियों के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया. इसमें लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में युवती के अपहरण की थाने में शिकायत दर्ज करवा कर लौट रहे परिजनों पर अपहरण के आरोपियों के रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया. इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला अलीराजपुर जिले के आम खुद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

दरअसल, अलीराजपुर जिले के आम खुद थाना क्षेत्र की एक युवती का बदमाशों ने अपहरण कर गुजरात ले जाने का प्रयास किया. युवती के शोर मचाने और पुलिस की मदद से परिजन अपहरण कर्ताओं तक पहुंच गए. पुलिस ने इस कार्रवाई में अपहृत युवती को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

तनाव को देख पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बताया जा रहा है इसी घटना की रिपोर्ट करने के बाद लौट रहे युवती के परिजनों पर आरोपी पक्ष के रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च के साथ दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं.

साथ ही पुलिस की ओर से अपहरण के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और विवाद को लेकर दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई का दावा किया गया है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version