Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : छोटे पटवारी को भारी पड़ा जीएसीसी कॉलेज में तोड़फोड़, पुलिस...

इंदौर : छोटे पटवारी को भारी पड़ा जीएसीसी कॉलेज में तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Aman Patwari: कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में पहुंचे एनएसयूआई नेता अमन पटवारी और उनके साथियों ने जमकर बवाल और कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी. अब इस मामले में पुलिस ने अमन पटवारी समेत अन्य छात्रों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/एनएसयूआई नेता अमन पटवारी (Aman Patwari) को इंदौर (Indore) के अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (Atal Bihari Vajpayee Government Arts & Commerce College) में हंगामा और तोड़फोड़ करना भारी पड़ गया है. दरअसल, पुलिस ने कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ के प्रकरण मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया था. इस दौरान कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में पहुंचे एनएसयूआई नेता अमन पटवारी और उनके साथियों ने जमकर बवाल किया था. दरअसल, अमन पटवारी और अन्य छात्र कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे, लेकिन बात बिगड़ने पर उन्होंने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान लोहे की रॉड से खिड़कियों के कांच, दरवाजे और प्राचार्य कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की गई. इतना ही नहीं, प्राचार्य कक्ष के बाहर भी नुकसान पहुंचाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अमन पटवारी समेत अन्य छात्रों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. इस मामले में एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कॉलेज प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/08/amanjai_patwari_-20250813-0001.mp4
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version