Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 19, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : जवान लड़के के दिनदहाड़े अपहरण से हिल गई इंदौर पुलिस,...

इंदौर : जवान लड़के के दिनदहाड़े अपहरण से हिल गई इंदौर पुलिस, किडनैपर तक पहुंचे तो पीट लिया माथा, सामने आया IPL कनेक्शन

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर का एक 24 वर्षीय युवक, सतीश गुप्ता, अपने पिता से 1 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए अपहरण का नाटक किया। सतीश और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया। सतीश ने अपने महंगे शौक के कारण कर्ज में फंसकर यह योजना बनाई। वह आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करता था।

इंदौर: शहर में 24 साल के एक युवक ने अपने शौक पूरे करने के लिए कर्ज लिया। कर्ज चुकाने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपने अपहरण का नाटक किया। उसने अपने पिता से 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश गुप्ता और उसके दो दोस्त आरुष अरोड़ा और तेजवीर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया है। सतीश गुप्ता IPL मैचों पर सट्टा भी लगाता था।

फिरौती के लिए आया था कॉल

इंदौर के रहने वाले श्रीराम गुप्ता को मंगलवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके बेटे सतीश गुप्ता का अपहरण हो गया है। मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने जांच और सबूतों के आधार पर अरोड़ा और संधू को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ करने पर ‘अपहरण’ की कहानी झूठी निकली। धुर्वे ने बताया कि सतीश ने अपने दो दोस्तों को इस योजना में शामिल किया था। उसने उनसे अपने पिता को फोन करवाया और फिरौती की मांग करवाई।

कर्जे में डूब गया था सतीश

सतीश गुप्ता के महंगे शौक थे। वह IPL मैचों पर सट्टा लगाता था। इस वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का नाटक किया। उसने अपने पिता से फिरौती मांगी। लेकिन पुलिस ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने सतीश और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version