Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर पुलिस ने बाईक पर सवार हो हाथों में तिरंगा थामकर दिया...

इंदौर पुलिस ने बाईक पर सवार हो हाथों में तिरंगा थामकर दिया देशभक्ति का संदेश

इंदौर पुलिस ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को शान से अपने घरों पर फहराने का भी दिया संदेश

इंदौर 11 अगस्त 2025 हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी उद्देश्य से “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज इंदौर पुलिस ने अभिनव आयोजन करते हुए विशाल वाहन रैली निकाली। पुलिस जवानों ने बाईक पर सवार हो, हाथों में तिरंगा थाम कर देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को शान से अपने घरों पर फहराने का भी संदेश दिया।

अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री अमित सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” के सेल्फी पॉइंट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तिरंगा बाइक रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त बाईक रैली में नगरीय इंदौर के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी की उपस्थिति में कई थाना प्रभारियों सहित 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने अपने दो पहिया वाहनों पर और हाथ में तिरंगे थामकर देशभक्ति का संदेश दिया।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया से राजवाड़ा तक ये जागरूकता रैली निकाली गई। नागरिकों को राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर अपने घरों पर पूरे गर्व व सम्मान के साथ फहराएं जाने और पूरे हर्षोल्लास और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएं जाने के संबंध में जागरूक किया गया। उक्त तिरंगा यात्रा पलासिया से शुरू होकर, घंटाघर चौराहा, रीगल चौराहा होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त हुई। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने देश प्रेम के नारों के साथ लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता यात्रा पूरे जोश उत्साह के साथ निकाली गई और लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version