Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : बिहार पुलिस ने दिए एमपी पुलिस को इनाम में 50...

इंदौर : बिहार पुलिस ने दिए एमपी पुलिस को इनाम में 50 हजार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों को पकड़ने वाली इंदौर की लसुड़िया पुलिस को बिहार पुलिस ने दिया इनाम.

इंदौर : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को बिहार पुलिस से वाहवाही के साथ 50 हजार का इनाम मिला है. इंदौर की लसुड़िया पुलिस ने कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बता दें कि जिन आरोपियों को इंदौर की लसुड़िया पुलिस ने किया था उन पर बिहार पुलिस ने 50 हजार रु का इनाम घोषित किया था.

क्या है एमपी पुलिस और बिश्नोई गैंग का मामला

बता दें कि पिछले दिनों लसुड़िया पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य भूपेंद्र सिंह खरवा, उसके साथी दीपक सिंह रावत और आदेश चौधरी को पकड़ा गया था. यह कार्रवाई 1 दिसंबर को लसुड़िया पुलिस द्वारा की गई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस ने इंदौर की लसुड़िया पुलिस को इनाम दिया है.

इंदौर की लसुड़िया पुलिस को मिला इनाम

बिहार पुलिस ने दिए इंदौर पुलिस को 50 हजार

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, ” पकड़े गए आरोपी भूपेंद्र सिंह पर कई आपराधिक प्रकरण बिहार में भी दर्ज थे और वह बिहार से काफी समय से फरार चल रहा है. इसी वजह से बिहार पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था.” इंदौर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और फिर बिहार की पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी, इसके बाद बिहार पुलिस ने इंदौर की लसुड़िया पुलिस को 50 हजार रुपए का इनाम भेजा है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version