Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : मंदिर के सामने खुली शराब दुकान, विरोध में मैदान में...

इंदौर : मंदिर के सामने खुली शराब दुकान, विरोध में मैदान में उतरे बीजेपी विधायक

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर शहर में नए बजट सत्र के लिए शराब दुकान राजकुमार ब्रिज के नीचे माता मंदिर के ठीक सामने शुरू कर दी है। शराब दुकान शुरू होने के चलते विधायक और पार्षद ने शराब दुकान का विरोध किया और कलेक्टर से दुकान तत्काल हटाने की मांग की है। इंदौर शहर में नए राजस्व सत्र 2025 और 2026 के लिए शराब दुकानों का नया आवंटन किया गया है। जहां कई दुकानें नए भवनों और दुकानों में शिफ्ट हो रही है।

राजकुमार ब्रिज के पास वल्लभ नगर में एक नई शराब दुकान शुरू की गई है जो राजकुमार ब्रिज के ठीक नीचे बने मरीमाता मंदिर के सामने शुरू कर दी गई, जिसके बाद आसपास के रहवासियों ने दुकान का विरोध शुरू कर दिया और मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया को भी दी, जिसके बाद दोनों ही नेता मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही शराब दुकानदार दुकान बन्द कर भाग निकले। जहां क्षेत्रीय विधायक हार्डिया और पार्षद पहाड़िया ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया कि शराब दुकान किसी भी हाल में शुरू नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान विधायक हार्डिया ने कलेक्टर आशीष सिंह और आबकारी के अतिरिक्त आयुक्त से चर्चा की और दुकान हटाने का निवेदन किया है। जहां अधिकारियों ने भी दुकान को किसी और जगह शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version