Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर सिटी ACP के पति राजस्थान में मिले: रविवार रात झगड़ने के...

इंदौर सिटी ACP के पति राजस्थान में मिले: रविवार रात झगड़ने के बाद घर छोड़ सरकारी जीप से निकले थे, निम्बाहेड़ा से पुलिस टीम के साथ वापस लौट रहे

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में उनके पति घर छोड़कर धमकी देकर उनकी सरकारी जीप लेकर निकल गए थे।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर सिटी के हीरानगर में पदस्थ एसीपी रूबीना मिजवानी के पति 16 घंटे बाद राजस्थान के निम्बाहेड़ा में मिल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में रविवार देर रात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में उनके पति घर छोड़कर निकल गए। वो एसीपी को धमकी देकर उनकी सरकारी जीप लेकर निकल गए थे। जिसके बाद एसीपी ने आजाद नगर थाना में उनकी गुमशुदर्गी दर्ज कराई। पुलिस को उनकी राजस्थान की लोकेशन मिली है। जिसके बाद पुलिस की टीम तलाश में निकली। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में एसीपी के पति मिल गए हैं। पुलिस टीम उन्हें लेकर इंदौर लौट रहे हैं।

थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

महिला ACP के पति ने घर से जाते वक्त ऐसी बातें कही थीं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। इसी वजह से ACP ने बिना देर किए थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

राजस्थान में मिली आखिरी लोकेशन

गुमशुदगी की शिकायत मिलते ही इंदौर के आजाद नगर थाना पुलिस हरकत में आई। मामले को संवेदनशील मानते हुए तुरंत टीम बनाई और तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी आखिरी लोकेशन राजस्थान के डग-बड़ौद क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना की गई है और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही थी। ACP के पति को निंबाहेड़ा से बरामद किया गया।

तलाश का दायरा बढ़ाया तो मिली सफलता

ACP ने अपने सर्कल के दूसरे थाने से भी अलग टीम भेजी थी। जब तलाश का दायरा बढ़ाया गया तो सफलता मिली। पुलिस ने लोकेशन ट्रैक की और टीम ने पहुंचकर पता लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला ACP खुद इंदौर से डग-बड़ौद के लिए रवाना हो गईं। इस पूरे मामले की जानकारी अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई। अब ACP के पति के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments