Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

चंबल में गैंगवार की...

मुरैना के महेश्वरा मंदिर से 60 हजारी डकैत कल्ली गुर्जर ने विरोधी करुआ को दिया 'दम है तो आकर मिल' का खुला चैलेंज। वीडियो वायरल होने के बाद चंबल में गैंगवार की आहट, बीहड़ में 200 जवान कर रहे सर्चिंग। पढ़ें पूरी खबर।

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों के सारथी बने युवा, रोज पानी...

इंदौर: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों के सारथी बने युवा, रोज पानी और छाछ से दे रहे राहत

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं वहीं ट्रैफिक जवान चिलचिलाती धूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में शहर के कुछ युवाओं ने आगे आकर इन जवानों के लिए राहत का काम शुरू किया है।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। शहर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं वहीं ट्रैफिक जवान चिलचिलाती धूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में शहर के कुछ युवाओं ने आगे आकर इन जवानों के लिए राहत का काम शुरू किया है। प्रहरी संस्था के माध्यम से 100 से अधिक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स ट्रैफिक जवानों के लिए पानी और छाछ जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। यह पहल गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है।

2022 से शुरू हुई पहल, अब बन चुकी है मिशन

इस अभियान की शुरुआत साल 2022 में एक छोटे से अनुभव से हुई। संस्था के संस्थापक मनीष सेंगर ने बताया कि एक दिन ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े जवान को लंबे समय तक बिना पानी के ड्यूटी करते देखा। उसी समय यह महसूस हुआ कि इन जवानों की मदद के लिए कुछ किया जाना चाहिए। तभी से यह पहल शुरू हुई जो अब नियमित अभियान का रूप ले चुकी है।

रोज 30-50 बोतलें पहुंचा रहे जवानों तक

इंदौर, देवास और उज्जैन में सक्रिय यह टीम रोजाना 30 से 50 पानी की बोतलें ट्रैफिक जवानों तक पहुंचाती है।इस टीम में बैंकिंग, फाइनेंस और आईटी सेक्टर से जुड़े युवा शामिल हैं जिनमें 20 से अधिक महिलाएं भी हैं। खास बात यह है कि ये सभी लोग बिना किसी बाहरी मदद के अपनी जेब से हर महीने 15 से 20 हजार रुपये खर्च करते हैं।

पानी के साथ मेडिकल कैंप और खुशियां भी

यह पहल सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है। टीम समय-समय पर ट्रैफिक जवानों के लिए मेडिकल कैंप भी आयोजित करती है। साथ ही उनके जन्मदिन मनाकर उनके तनावपूर्ण जीवन में कुछ खुशी के पल जोड़ने की कोशिश भी की जाती है।

छाछ से भी मिल रही ठंडक

इसी कड़ी में इंदौर के व्यवसायी विवेक खंडेलवाल भी जवानों की मदद में जुटे हैं। वे हर दूसरे दिन करीब 70 लीटर छाछ लेकर अलग-अलग चौराहों पर तैनात जवानों को पिलाते हैं। पिछले साल उन्होंने जलजीरा वितरण किया था और इस बार छाछ के जरिए गर्मी में राहत दे रहे हैं।

जवानों ने कहा- प्यास ही नहीं दिल भी ठंडा होता है

ट्रैफिक सूबेदार काजिम रिजवी का कहना है कि यह पहल सिर्फ प्यास बुझाने तक सीमित नहीं है बल्कि इससे जवानों को मानसिक सुकून भी मिलता है। जवानों के मुताबिक जब कोई उन्हें नाम लेकर सम्मान के साथ पानी पिलाता है तो इससे उनका मनोबल भी बढ़ता है और ड्यूटी करने की ऊर्जा भी मिलती है।

मानवता की मिसाल बनी पहल

भीषण गर्मी में यह पहल शहर के लिए एक मिसाल बन गई है। जहां एक ओर लोग गर्मी से बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं वहीं ये युवा दूसरों के लिए राहत का कारण बन रहे हैं। यह अभियान दिखाता है कि छोटी-छोटी कोशिशें भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments