Monday, August 24, 2026

TOP NEWS

RBI का बड़ा फैसला:...

RBI Flexi Loan Ban Proposal: आरबीआई के 'फ्लेक्सी लोन' बैन करने के प्रस्ताव...

MP में 5000 अतिथि...

भोपाल। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के...

Amazon Flipkart Seller Policy...

फेस्टिव सीजन से पहले Amazon-Flipkart का बड़ा एक्शन: सेलर्स के लिए कड़े किए...

Mahakali Poster Release: ‘शुक्राचार्य’...

अक्षय खन्ना का खतरनाक रूप! PVCU की फिल्म 'महाकाली' के पोस्टर्स को मिला...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन : सरकारी स्कूल में टीचर की हरकत से बवाल, आरोप- भगवान...

उज्जैन : सरकारी स्कूल में टीचर की हरकत से बवाल, आरोप- भगवान की तस्वीर जलाई, कुरान पढ़ने को कहा…

शिक्षक पर देवी-देवताओं की तस्वीर जलाने और बच्चों को बरगलाने का आरोप, छात्राएं बोलीं- जबरन कुरान पढऩे के लिए बनाता था दबाव, आरोपी शिक्षक हिरासत में..।

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर की हरकतों के कारण बवाल हो गया। आरोप है कि टीचर शकील मोहम्मद ने भारत माता और अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों को जलाया और तोड़ दिया। इतना ही नहीं स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का आरोप है कि टीचर उन पर कुरान पढ़ने के दिए दबाव बनाते थे और नमाज सिखाने की भी बात कहता था।

स्कूल में टीचर की हरकतों से बवाल

हैरान कर देने वाला ये मामला उज्जैन जिले के झारड़ा थाना इलाके के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नागपुरा का है जहां पदस्थ शिक्षक शकील मोहम्मद पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और विद्यालय में अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार बुधवार शाम को शिक्षक शकील मोहम्मद द्वारा कक्षा के दौरान भारत माता और अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों को जलाया और तोड़ दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक उन्हें कुरान पढ़ने और नमाज़ सिखाने की बात करता था, माता-पिता के प्रति भी अपमानजनक बातें करता और परंपरागत धार्मिक मूल्यों के खिलाफ टिप्पणियां करता था। बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्हें इस बारे में किसी को न बताने की धमकी टीचर देता था।

पुराने दुर्व्यवहार के आरोप भी आए सामने

सूत्रों के अनुसार आरोपी शिक्षक पर पूर्व में भी लसूडिया मंसूर सहित अन्य स्थानों पर इसी प्रकार के दुर्व्यवहार की शिकायतें हो चुकी हैं, जो रिकॉर्ड में हैं। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी सुनील कुमार वरकडे (अनु. विभाग महिदपुर) ने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विवेचना प्रारंभ कर दी है, सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और साक्ष्य के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई होगी। वहीं जब इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने थाने का घेराव कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments