Explore the website

Looking for something?

Tuesday, April 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
HomeUncategorizedओआईसी श्री मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का...

ओआईसी श्री मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया

डिंडौरी : 01 अप्रैल, 2025
विद्यालय प्रवेश उत्सव के पहले दिन ओआईसी श्री मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड-शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और शैक्षणिक संसाधनों की गुणवत्ता की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति समर्पण भावना रखने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान श्री खान ने अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला, शहपुरा और माध्यमिक विद्यालय, गौरैया के बेहतर प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बीआरसी एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर जनशिक्षक श्री अश्विनी साहू, श्री कृपाल सिंह मार्को, श्री संजय कुमार साहू, सक्षम प्रभारी श्री महाराणा प्रताप सिंह, श्री उमेश वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्धता दोहराई।
विद्यालय प्रवेश उत्सव के तहत इस प्रकार के निरीक्षण और प्रेरणादायक गतिविधियाँ शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

डिंडोरी से। लीलाराम साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version