Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 11, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा पिता ने की ऐसी गलती कि बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला,...

खंडवा पिता ने की ऐसी गलती कि बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला, नाबालिग भांजे समेत 2 गिरफ्तार

खंडवा/मध्य प्रदेश के खंडवा में पुत्रों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने दो पुत्रों सहित एक नाबालिग भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जिले के किल्लौद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दिनेश पिता नालूराम गुर्जर उम्र 46 साल निवासी ग्राम गुरावा थाना किल्लौद ने बताया कि उसके खेत में मृत अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान सफी मोहम्मद पिता अजमेरी उम्र 58 साल निवासी गुरावा थाना किल्लोद के रूप में हुई जिसकी मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की तब पुलिस को आरोपियों का सुराग हाथ लगा।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के दोनों पुत्रों शहजाद पिता सफी मोहम्मद, इंदु पिता सफी मोहम्मद एवं भांजे उम्र 16 साल निवासी ग्राम गुरावा थाना किल्लोद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने पिता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिससे नाराज होकर डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शहजाद व इंदु को न्यायालय हरसूद में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जिला जेल भेजा गया हैं। वहीं 16 साल निवासी गुरावा थाना किल्लोद को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल संप्रक्षेण गृह में दाखिल किया गया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version