Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...
Homeमध्य प्रदेशखरगोन : विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी प्राचार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न

खरगोन : विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी प्राचार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न

( संवाददाता दिलीप हिरवे )

18 अप्रैल 2025 को जिले के 09 विकास खंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी प्राचार्य की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुडे एवं जिला नोडल अधिकारी श्री यादव के द्वारा छात्रवृत्ति की समीक्षा फेल खाते अपडेट करने, अपार आईडी तत्काल जनरेट करने, छात्रवृत्ति के जो डुप्लीकेट खाते फेल हुए हैं उसको नए खाते अपडेट करने, कक्षा 1 से 12वीं तक बच्चों को प्रमोट करने तथा कक्षा एक में आंगनबाड़ी केंद्रों से सूची प्राप्त कर घर-घर संपर्क करने तथा प्रवेश दिलवाने, क्लास 9 वीं एवं 11वीं के एनुअल रिजल्ट की विमर्श पोर्टल पर एंट्री करने, प्राप्त पुस्तकों की पोर्टल एंट्री करने के निर्देश दिए गए और जल गंगा संवर्धन अंतर्गत सारे हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में एक्टिविटी करने, सीएम हेल्पलाइन लाइन की शिकायतों को ग्राम वार जनशिक्षकों से जांच कराकर बंद करने एवं पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश समीक्षा बैठक में दिए गए। कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए। संबंधितों को वार्निंग दी गई है कि कार्य समय सीमा में पूरा करना है समय सीमा में पूरा न करने पर संबंधित बीईओ, बीआरसी, प्राचार्य, सीएसी का माह अप्रैल 2025 में वेतन रोकने की कार्रवाई की जावेगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version