Sunday, March 15, 2026

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeदेशगुजरात के जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट की हालत गंभीर, लगी...

गुजरात के जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट की हालत गंभीर, लगी भयंकर आग

  • गुजरात के जामनगर जिले में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है. इस हादसे में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गुजरात के जामनगर जिले के सुवरडा गांव के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एयरफोर्स का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है. इस दुर्घटना में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आसपास का इलाका आग की चपेट में आ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

दर्दनाक वीडियो आया सामने

विमान हादसे के बाद का इसका एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा है. आसपास विमान के मलबे बिखरे पड़े हैं और आग लगी हुई है. दुर्घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. साथ ही विमान के टुकड़े दूर-दूर जाकर गिरे हैं. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है.

क्या बोली पुलिस?

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. डेलू ने आगे कहा, “हादसे से पहले एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है. क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई. पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी गई है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments