Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...

तेज रफ्तार का कहर:...

जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क...
Homeमध्य प्रदेशगुना के कुंभराज चांचौड़ा में खाद के लिए लंबी कतारें, बारिश में...

गुना के कुंभराज चांचौड़ा में खाद के लिए लंबी कतारें, बारिश में भीगते किसान

मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज और चांचौड़ा क्षेत्रों में किसानों को खाद के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बावजूद, महिला और पुरुष किसान खाद वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इस स्थिति ने कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है, जबकि प्रशासन खाद की उपलब्धता का दावा कर रहा है। कुंभराज में भारी बारिश के बीच किसानों की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं जो बिना छाते के घंटों पानी में भीगती रहीं। समिति प्रबंधक ने किसानों से बारिश कम होने तक इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन ऑनलाइन टोकन छूट जाने के डर से किसान अपनी जगह छोडऩे को तैयार नहीं थे।

वहां मौजूद लोगों ने उन्हें आधार कार्ड छोड़कर बाद में आने की सलाह दी, लेकिन भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि किसान अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं थे, कहीं उनका नंबर न कट जाए। चाचौड़ा में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जहाँ एक वीडियो सामने आया है जिसमें लगभग 200 किसान बारिश में भीगते हुए खाद के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इस वीडियो को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा, चाचौड़ा विधानसभा में खाद की कतार! लाड़ली बहनों की परेशानी अपार! भारी बारिश, हल्की सरकार! सरकारी लापरवाही का पुराना व्यापार! इस बीच, चाचौड़ा के एसडीएम रवि मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले खाद का ट्रक आने से भीड़ हो गई थी और किसानों के एक साथ आने पर लाइन लगाकर खाद बांटा गया। उन्होंने दावा किया कि दो दिनों तक लगातार खाद वितरण किया गया और अब केंद्र पर कोई लाइन नहीं है। हालांकि, प्रशासन के दावों के बावजूद, किसानों की चिंताएं बरकरार हैं। उनका कहना है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रहा है, और अगर बारिश का सिलसिला तेज होता है, तो उनकी बुवाई और फसल दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version