Monday, March 9, 2026

TOP NEWS

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...
Homeमध्य प्रदेशगुना में जोरदार धमाका और फिर मची लूटमार, लाश पर चढ़ ले...

गुना में जोरदार धमाका और फिर मची लूटमार, लाश पर चढ़ ले गए चीनी कप

  • मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मौजूद सामग्री को लूटते दिखे लोग.

गुना: जिले में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में मौजूद एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 21 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. इसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिला कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना. वहीं, स्थानीय लोग अफरा तफरी के बीच घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मौजूद सामग्री को लूटते नजर आए.

काम से लौट रहे थे मजदूर

घटना गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र की है. जहां बुधवार को ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर दोनों पलट गए. ट्रॉली में कुल 22 मजदूर सवार थे. इसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में चीनी मिट्टी के कप और प्लेट लोड थे. जिसे राहगीर लूटते दिखाई दिए. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

गुना जिला कलेक्टर किशोर कन्याल ने कहा, “म्याना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. ट्रैक्टर ट्रॉली में 22 लोग सवार थे. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बाकी के 21 लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी लोग खेत में काम कर लौट रहे थे.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments