Saturday, April 19, 2025

TOP NEWS

पीथमपुर : 1 मई...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीनिवास द्विवेदी...

छतरपुर पुलिस ने 12...

छतरपुर पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में लोगों की खुशी की ठिकाना नहीं...

जबलपुर : एमपी में...

एमपी में एक के बाद एक फर्जी डॉक्टरों की कहानी सामने निकल कर...

नीमच : पति-पत्नी कर...

नीमच/मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव मालाहेडा निवासी...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : मध्य प्रदेश में अपराधी नहीं, पुलिस दहशत में… वर्दी वाले...

ग्वालियर : मध्य प्रदेश में अपराधी नहीं, पुलिस दहशत में… वर्दी वाले बोल रहे गुंडों को पकड़ने में डर लगने लगा

( लोकेश शर्मा )

  • मध्य प्रदेश में एक ही दिन में चार स्थानों पर पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। यदि पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा? वहीं पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास ही गृह मंत्रालय होने के कारण विपक्ष अधिक मुखर है।

एक ही दिन में मध्य प्रदेश में पुलिस टीम पर हमले की चार घटनाएं हो गईं। मऊगंज जिले के गड़रा गांव में आदिवासी दबंगों ने घेर कर एएसआई की हत्या कर दी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

ग्वालियर में दो जगह पुलिस पार्टी को पीटा गया। इंदौर में भी हाई कोर्ट के सामने जाम लगा रहे वकीलों ने पुलिस कर्मियों को पीटा। इससे पहले भी हाल के कुछ महीनों में प्रदेश में पुलिस टीम पर हमले की कई घटनाएं अंजाम दी जा चुकी हैं। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विपक्ष का हमला… मोहन यादव के पास गृह मंत्रालय

पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर अब विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास गृह मंत्रालय होने के बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है।

पुलिस पर लगातार हो रहे हमलों के कारण पहली बार ऐसा है, जब अपराधी नहीं बल्कि पुलिस दहशत में है। दबी जुबान में पुलिसकर्मी बोल रहे हैं कि किसी भी अपराधी को पकड़ने में डर लगने लगा है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

मप्र कैडर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एसएस शुक्ला का कहना है कि हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में भी अपराधी राजनीतिक रसूखदार और अपने मददगारों के जरिये सुनियोजित तरह से कोर्ट में सीधे हाजिर हो जाते हैं।

पुलिस का डंडा नहीं चलता, तो ये बेखौफ हो जाते हैं। इसी तरह, कोई पुलिस अधिकारी लंबे समय तक एक ही जिले या सर्किल में कार्यरत रहता है तो हर तरह के संबंध बन जाते हैं। इससे अपराधियों का संपर्क थाने तक हो जाता है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। मध्य प्रदेश में लंबे समय से निरीक्षकों के जिले नहीं बदले गए हैं।

मप्र में ये हैं पुलिस पर हमले की प्रमुख घटनाएं

  • अगस्त 2024 में छतरपुर में पुलिस थाने पर भीड़ ने धावा बोलकर पथराव किया था। भीड़ को पथराव के लिए उकसाने में हाजी शहजाद अली का नाम सामने आया था।
  • राजगढ़ जिले के एक गांव में दिसंबर 2024 में राजस्थान पुलिस टीम पर हमला किया गया। शादी-बारातों में गहने चोरी करने वाले गिरोह के लोगों को पकड़ने पहुंची पुलिस को दबंगों ने घेर कर पीटा। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
  • ग्वालियर के कंपू में शनिवार को कुछ दुकानदारों ने शराब पीने से रोकने पर एक सिपाही कृष्ण कुमार को पीटा। थाना प्रभारी रुद्र पाठक पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया।
  • ग्वालियर के गोविंदपुरी पुलिस चौकी के पास सिपाही सतेंद्र कटियार ने चेकिंग के लिए हाथ देकर रोका तो कार चालक अरविंद सिंह गुर्जर ने उन्हें पीट दिया। कार चालक ने खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर वर्दी तक उतरवाने की धमकी दी।

छतरपुर के उपनिरीक्षक ने वीडियो में बयां किया दर्द

छतरपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक अवधेश कुमार दुबे ने फेसबुक पर लाइव आकर प्रदेश में पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर दर्द बयां किया है। सोमवार को यह वीडियो पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने साझा भी किया।

उपनिरीक्षक बनने से पहले सेना में कार्यरत रहे अवधेश कुमार दुबे ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि करीब 18 साल भारतीय सेना में रहकर दुश्मनों के दांत खट्टे किए, पुलिस में नौकरी करते उन्हें आठ साल हो गए हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश पुलिस पर जो हमले हुए हैं, उससे काफी दुखी हो गए हैं, उनका मन बहुत व्यथित है। हमारे जो जवान पेट्रोलिंग करते हैं, उन्हें हम बाज या चीता नाम से जानते हैं, लेकिन आज महसूस हो रहा है कि हमारे पंजे नोच दिए गए हैं।

उपनिरीक्षक दुबे ने कहा है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हमें ये कैसे शस्त्र दिए है कि तीर भी चलाने हैं और परिंदा भी न मरे, ये भी ध्यान रखना है। मेरा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और डीजीपी से निवेदन है कि हमारी तरफ भी देखिए हमें जिंदा रहने दीजिए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments