Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
HomeUncategorizedप्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रहमत पटेल पर केस दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रहमत पटेल पर केस दर्ज

इंदौर: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रहमत पटेल पर केस दर्ज, डी-कंपनी से जुड़े होने का दावा
लोकेशन – इंदौर |

रिपोर्टर – हार्दिक प्रजापत


इंदौर में एक वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है, जिसमें खजराना निवासी रहमत पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह स्वयं को डी-कंपनी से जुड़ा हुआ भी बताते हैं। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
यह वीडियो लसूड़िया थाना क्षेत्र से संबंधित है, जिसे बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख तन्नू शर्मा की आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो में रहमत पटेल न केवल प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादास्पद बातें करता दिख रहा है, बल्कि जमीन विवाद के संदर्भ में 30×50 प्लॉट को लेकर भी तर्क देता नजर आता है।

कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रहमत पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही, डी-कंपनी से उसके संबंध की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि रहमत पटेल के संपर्क किस-किस आपराधिक संगठन से हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments