Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeदेशघुटनों पर आया घबराया पाकिस्तान,भारत को फोन कर मांगी शांति की भीख-...

घुटनों पर आया घबराया पाकिस्तान,भारत को फोन कर मांगी शांति की भीख- सूत्र

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। दो दिनों के अंदर ही पाकिस्तान काफी घबरा गया है। इसी बीच ऐसी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान ने भारत में फोन किया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत से सीधी बातचीत की इच्छा जताई है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से भारतीय अधिकारियों को फोन कर यह आग्रह किया गया है कि मौजूदा हालात को कूटनीतिक तरीके से सुलझाया जाए। यह कदम तब उठाया गया जब भारत की ओर से की गई सख्त कार्रवाई ने पाकिस्तान को चौतरफा दबाव में ला दिया है – न सिर्फ सैन्य स्तर पर बल्कि राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर भी।

दोनों देशों के DGMO के मध्य हुई बातचीत-

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पाकिस्तान ने भारत से सीधे संपर्क साधा। दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह वार्ता ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देशों के बीच सैन्य मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी डीजीएमओ की ओर से फोन कर इस बातचीत की शुरुआत की गई, जिसमें तनाव कम करने और शांति स्थापित करने पर चर्चा हुई।

भारत की सख्त कार्रवाई के बाद बदला रुख

भारत ने पाकिस्तान की ओर से हो रही उकसावे की हरकतों का कड़ा जवाब दिया है। सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यही वजह मानी जा रही है कि पाकिस्तान अब टकराव से पीछे हटने और संवाद की राह अपनाने की कोशिश कर रहा है।

नई दिल्ली की सतर्क निगरानी-

हालांकि भारत की ओर से अभी इस बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सरकार पूरी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version