Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 19, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : आरती के दौरान महिला आग से झुलसी,बागेश्वर धाम में बड़ा...

छतरपुर : आरती के दौरान महिला आग से झुलसी,बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में आरती के दौरान आग लग गई। जिसमें महिला बुरी तरह झुलस गई।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में शनिवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। जिसमें बिहार के भागलपुर से आई 40 वर्षीय महिला संगीता साहू की साड़ी में आरती के दौरान आग लग गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए आई थी। तभी भीड़ अचानक बढ़ गई और उनकी साड़ी में आग लग गई।

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही पानी और कपड़ों की मदद से आग बुझाई। हालांकि, आग लगने के कारण संगीता की हालत गंभीर हो गई और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। उनका इलाज जारी है। संगीता के भांजे अनिल कुमार साह ने बताया हम लोग शुक्रवार को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आए थे। शनिवार सुबह आरती में शामिल होने के दौरान मामी की साड़ी में आग लग गई। हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले आए और इलाज कराया।

अनिल कुमार साह ने यह भी बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण संगीता को यह नहीं पता चला कि आग कैसे लगी। जैसे ही उन्हें जलन महसूस हुई, वह चिल्लाने लगीं और आसपास के लोगों ने उनकी मदद की। संगीता के परिवारवाले इस हादसे से घबराए हुए हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे भगवान के आशीर्वाद से जल्दी ठीक हो जाएंगी। फिलहाल, चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version