Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...
Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत,...

छिंदवाड़ा : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 25 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह हर्रई थाना अंतर्गत बसूरिया गांव के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 25 से अधिक बाराती घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गम्भीर रूप से घायल 7 बारातियों को छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारातियों से भरी बस करेली के तिनसरा आमगांव से अमरवाड़ा थाना अंतर्गत बाकी पंचायत के भुमकाढाना आई थी।

सुबह करीब 7:30 बजे के समय बस बारातियों को भरकर वापस लौट रही थी। इस दौरान बसुरिया के पास यह हादसा हो गया। हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि बस में लगभग 40 बाराती सवार थे। फिलहाल बस का परमिट व फिटनेस चेक की जा रही हैं। वहीं 2 लोगों की मौत के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version