Monday, September 28, 2026

TOP NEWS

इंदौर के मशहूर प्रॉपर्टी...

इंदौर के पलासिया में मशहूर प्रॉपर्टी कारोबारी और कॉलोनाइजर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में निधन। पुलिस मामले की जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल खंगाल रही है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़ी राहत: 28 सितंबर...

बड़ी राहत! 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल आधिकारिक रूप से टली। सोमवार से देश के सभी सरकारी और ग्रामीण बैंकों में कामकाज रहेगा पूरी तरह सामान्य।

एमपी पुलिस आरक्षक (बैंड)...

MP Police Constable Band Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 560 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। करीब 40 हजार उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। अपना रिजल्ट esb.mp.gov.in पर चेक करें।

फेसबुक पर 9 लाख...

मिस प्रिटी इंडिया 2024 की विनर और मशहूर सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी का सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। पुलिस मामले की जांच में जुटी, देखें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : एमपी में एक साथ कई जिलों में हुई छापामारी लोहा...

जबलपुर : एमपी में एक साथ कई जिलों में हुई छापामारी लोहा कारोबारी के ठिकानों पर GST Raid

मध्य प्रदेश के लोहा कारोबारी के जबलपुर, छिंदवाड़ा और कटनी स्थित ठिकानों पर जीएसटी टीम द्वारा बुधवार सुबह से छापामार कार्रवाई की है। एक साथ हुई इस कार्रवाई से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है।

मध्य प्रदेश में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि लोहा कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी टीम द्वारा दबिश दी गई है। जानकारी ये भी है कि, टीम ने एक साथ एमपी के जबलपुर, छिंदवाड़ा और कटनी जिले में स्थित कारोबारी के ठिकानों पर छापामारी की है। फिलहाल, जांच दल ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों की जांच कर रहें हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले के संबंध में खुलासा हो सकेगा।

बुधवार सुबह स्टेट जीएसटी की टीम ने लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। एक साथ जबलपुर, छिंदवाड़ा और कटनी में छापा मारा है। भेड़ाघाट स्थित ग्लोबल स्टील और राइट टाउन में गोल्डविन इस्पात, छिंदवाड़ा के केजीएन इंटरप्राइजेज और तीरथ राज एंटरप्राइजेज पर छापा पड़ा।

हो सकता है बड़ा खुलासा

वहीं, कटनी जिले में बोगस फर्म के नाम पर कारोबार उजागर हुआ है। प्रारंभिक जांच में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। फिलहाल, जीएसटी की टीम सभी प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापे वाले जगहों पर स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मामले की जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments