Explore the website

Looking for something?

Saturday, April 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : संस्कारधानी में रिश्वतखोर कर्मचारी पर लोकायुक्त का स्ट्राइक, बेइमानी की...

जबलपुर : संस्कारधानी में रिश्वतखोर कर्मचारी पर लोकायुक्त का स्ट्राइक, बेइमानी की कमाई लेते ही रंगे हाथों अरेस्ट

एनटीवी टाइम न्यूज जबलपुर/ मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक रिश्वतखोरी का संगीन मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने 3 हजार की रिश्वत लेते Tax Collector को रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई से हड़कंप है। आए दिन मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच जबलपुर में टैक्स कलेक्टर (कर संग्रहता) को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया गया है।

Tax Collector 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के आवेदक दीपक कुशवाहा मानेगांव ने बताया कि उनकी बीवी के नाम नजूल का मकान है। मकान की टैक्स रसीद में पुराने टैक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने के लिए टैक्स कलेक्टर से फरियाद की थी।

लेकिन इस काम की एवज में Tax Collector चन्द्रभान नोनिया के द्वारा 5 हजार की रिश्वत मांगी गई। इसी केस में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने उसे 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को दबोचने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

कटनी जिले में भी कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विकार अहमद सिद्दीकी को रिश्वतकांड में गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि कार्यपालन यत्री ने अपने ही विभाग से रिटायर्ड चौकीदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री विकार अहमद सिद्दीकी को रिश्वतकांड के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्यपालन यंत्री 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई उस समय की गई, जब विभाग के पूर्व कर्मचारी अपने बकाया एरियस भुगतान के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version