Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 4, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशजीवन नई पारी हंसी खुशी के साथ गुजारे, किसी न किसी शौक...

जीवन नई पारी हंसी खुशी के साथ गुजारे, किसी न किसी शौक को जरूर निखारें

जीवन नई पारी हंसी खुशी के साथ गुजारे, किसी न किसी शौक को जरूर निखारें
विदाई समारोह : इंदौर पुलिस के 10 अधिकारी हुए सेवानिवृत, अपने अनुभव किए सांझा

इंदौर। आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है। अब आपको स्वयं और अपने परिवार को समय देने की बारी है। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जीवन की इस नई पारी को परिवार के साथ हंसी-खुशी के और रचनात्मकता के साथ गुजारें। अपने किसी न किसी शौक को जरूर निखारें।

ये बात पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अंकित सोनी ने पुलिस में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 10 पुलिस अधिकारियों के विदाई समारोह में कही। सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत कर पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद अदा किया गया और उनके भविष्य की मंगल कामना की गई। पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह समारोह कल पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में हुआ। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल भी उपस्थित थे। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक (एम) सुनील कुमार जैन, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह यादव, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह दंडोतिया, सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक विमला सोलंकी , कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक विपिन कुमार उपाध्याय , प्रधान आरक्षक कैलाशचंद्र कुमावत, प्रधान आरक्षक राजेंद्र कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार और उनके परिजन भी उपस्थित रहे। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त सोनी ने कहा कि यह आपका रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जीवन की इस नई पारी को परिवार के साथ खूब हंसी खुशी और रचनात्मकता के साथ गुजारें। इस दौरान अपने किसी न किसी शौक को जरूर निखारें। अपने समय और अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करने के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समारोह में मौजूद सेवानिवृत अधिकारियों ने भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया और अंत में अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version