डिंडोरी में बीएमओ बजाग को हटाया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर का प्रभार सौंपा गया

0
703

दिनांक 03 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डॉ. विपिन सिंह राजपूत, प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग द्वारा प्रसारित वीडियो के संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे ने डॉ. विपिन सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से बीएमओ बजाग के पद से हटाते हुए उनका प्रभार डॉ. चन्द्रशेखर धुर्वे, बीएमओ समनापुर को सौंपा है।

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. चन्द्रशेखर धुर्वे अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर के साथ-साथ बजाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here