Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशतीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल,बस ने ऑटो में मारी...

तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल,बस ने ऑटो में मारी टक्कर

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और 5 लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ घायलों का इलाज कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान एवं कलेक्टर हर्षल पंचोली भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में दो महिलाएं एक पुरुष शामिल है। मृतक में रामकुमार गोंड, सुरजवती गोंड, निवासी बड़हर जबकि एक मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं घायलों में माधव सिंह निवासी बड़हर, लल्लू यादव निवासी खोह,अमित चौधरी निवासी बड़हर, दुर्गावती गोंड बड़हर,एक बालिका घायल है, बस अनूपपुर से राजेंद्रग्राम की ओर जा रही थी। आपको बता दें कि ऑटो सवार सभी लोग बड़हर गांव के रहने वाले थे और अनूपपुर मंडी में अनाज बेचने जा रहे थे, इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version