Explore the website

Looking for something?

Sunday, March 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeमध्य प्रदेशधार : इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर रात के अंधेरे में कार को पंचर...

धार : इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर रात के अंधेरे में कार को पंचर कर बदमाश लूट ले गए सोना-चांदी

  • मध्यप्रदेश के धार जिले में बदमाशों ने मिलकर बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

मध्यप्रदेश के धार जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर जा रहे परिवार की कार को पंचर कर तीन बदमाशों ने नकदी और सोना-चांदी लूट लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला सरदारपुर के फुलगावंडी फाटे पर एक परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। परिवार बड़ौदा इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पंचर हो गई। जिसके बाद तीन बदमाशों ने कार पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कार सवारों के साथ मारपीट की। साथ ही सोने की बाली, सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र और अंगूठी सहित कई और चीजें लूट कर ले गए। इसके अलावा चांदी और नकदी भी बदमाश लूटकर ले गए।

इस पूरे मामले सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक टीम का गठन किया गया है। जो कि बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version