Tuesday, September 29, 2026

TOP NEWS

रॉयल क्लास की नई...

एलीट क्लास की नई सवारी! कल भारत में लॉन्च होगी करोड़ों की Porsche Cayenne Electric SUV। जानें इसकी कीमत, आलीशान फीचर्स और 642KM की दमदार रेंज की पूरी डिटेल्स।

बजट यूजर्स की मौज:...

Ai+ ने भारत में लॉन्च किया Pulse 2 FE स्मार्टफोन। मात्र ₹9,999 में पाएं 50MP AI कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और Android 16। साथ ही लॉन्च हुए दो नए 5G टैबलेट। पूरी डिटेल्स जानें।

खाद्य संकट (Food Crisis)...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयार्क में बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध, खाद की किल्लत और सुपर अल नीनो के कारण दुनिया पर खाने-पीने का भयंकर संकट आ सकता है।

BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा। बसोली के सेवा पावर प्रोजेक्ट स्थित CISF कैंप में जवानों के बीच आपसी विवाद में हुई अंधाधुंध गोलीबारी। असिस्टेंट कमांडेंट और इंस्पेक्टर समेत 5 जवानों की मौत की खबर। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Homeमध्य प्रदेशनागदेव मंदिर में गो कथा का हुआ समापन, भक्तों ने गौ रक्षा...

नागदेव मंदिर में गो कथा का हुआ समापन, भक्तों ने गौ रक्षा करने का लिया संकल्प

जिला बैतूल

नागदेव मंदिर में गो कथा का हुआ समापन, भक्तों ने गौ रक्षा करने का लिया संकल्प

लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी निर्णय लिया

रिपोर्टर✍️ अविनाश तायवाड़े

मुलताई। नगर के नेहरू वार्ड नागदेव मंदिर परिसर में सोमवार रात गो कथा का आयोजन हुआ। राजस्थान से आए गोभक्त संत धीरज गोपाल शास्त्री ने हल्दीघाटी से चली अपनी 31 साल पुरानी पदयात्रा के दौरान यह कथा सुनाई। अब तक वह करीब डेढ़ लाख किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। गो कथा की शुरुआत बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पाठ से की। शास्त्री ने गोमाता के गोबर, गोमूत्र और दूध के लाभ बताए। कहा कि गोमाता का दूध अमृत समान है। उन्होंने गोमाता के आध्यात्मिक प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। कथा के दौरान मातृशक्ति ने कलश और लोटे में जल लाकर वास्तुदोष निवारण मंत्रों से सिद्ध कराया। बताया गया कि इस जल को घर, दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री में छिड़कने से नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता, नागदेव मंदिर समिति, सेवा समिति और
शिवभक्त महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कथा के समापन पर सभी ने गो रक्षा का संकल्प लिया। गो की रक्षा करने के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments