Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

Honda ADV 160 Launched:...

भारतीय बाजार में धमाका: 1.70 लाख में लॉन्च हुआ होंडा ADV 160, एथेनॉल...

25 August UPI के...

यूपीआई के 10 साल: डिजिटल भारत का सबसे बड़ा क्रांति-पथ, 13,000 गुना बढ़ा...

इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार...

इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की अवैध...

धार बंद: भोजशाला विवाद...

धार बंद: भोजशाला विवाद को लेकर सड़कों पर सन्नाटा, हिंदू संगठनों की अपील...
Homeदेशपाकिस्तानी सेना ने LOC पार कर शुरू की गोलीबारी, भारत ने दिया...

पाकिस्तानी सेना ने LOC पार कर शुरू की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) का उल्लंघन किया है। 1 अप्रैल को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की और भारतीय क्षेत्र में माइन ब्लास्ट किया। इसके बाद पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी सेना की इस गोलीबारी के जवाब में भारतीय सैनिकों ने संतुलित और नियंत्रित तरीके से जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई में संयम बनाए रखा और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सेना के सूत्रों ने यह भी बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार के उकसावे का भारत माकूल जवाब देगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments