Saturday, October 10, 2026

TOP NEWS

स्वयं के खर्चे से...

मुरझाने लगी वन विभाग की मां की बगिया तो एक बेटे ने स्वयं...

Delhi Jantar Mantar Protest:...

Delhi Jantar Mantar Protest Today Live Updates: दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर 38 हजार जवान तैनात। 45 मेट्रो स्टेशन बंद और 250 ट्रेनें रद्द, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी।

सीसी सड़क निर्माण और...

जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जांच के बाद जिला पंचायत...

अमेरिका में पहली बार...

अमेरिकी इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर 2026 को फोर्ट हूड नरसंहार के दोषी निदाल हसन की सजा-ए-मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज खबर।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में भू-माफिया मुख्तियार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की...

इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की अवैध संपत्ति सीज

इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की अवैध संपत्ति सीज

​इंदौर:

शहर में अपराधियों और भू-माफियाओं पर नकेल कसने के अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात बदमाश मुख्तियार की लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को सीज कर दिया गया है। आरोपी को हाल ही में एक जमीन का कब्जा खाली करने के एवज में मोटी रकम मांगने (रंगदारी) के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

​अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का चाबुक

क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान मुख्तियार द्वारा अवैध रूप से बनाए गए शेड, गोदाम और कई दुकानों की जानकारी मिली थी। जब पुलिस प्रशासन ने उससे इन संपत्तियों के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े वैध कागजात मांगे, तो आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की।

​जेल से बाहर आते ही फिर शुरू किया जमीनों पर कब्जा

पुलिस के अनुसार, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने राधिका कुंज और आसपास के क्षेत्रों में जमीनों पर फिर से कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। जमीन के असली मालिकों जब अपनी संपत्ति खाली कराने पहुंचे, तो आरोपी ने उनसे भारी रकम की मांग की। पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल कदम उठाते हुए क्राइम ब्रांच ने मुख्तियार को दबोच लिया।

​35 से अधिक गंभीर मामले दर्ज

मुख्तियार इंदौर का सूचीबद्ध बदमाश है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 35 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2018 में भी विजयनगर इलाके में एक नाबालिग से अमानवीय कृत्य कराने और वीडियो वायरल करने के मामले में उस पर रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद जमीनों से जुड़े कई पीड़ित सामने आए थे।

​कागजातों की जांच जारी

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम अब आरोपी की अन्य नामी और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कमाई से अर्जित की गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही कुछ अन्य संपत्तियों पर भी जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments