Explore the website

Looking for something?

Friday, March 13, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeदेशफेमस एक्टर का भयानक कार एक्सीडेंट, मौके पर पिता की मौत, कैसे...

फेमस एक्टर का भयानक कार एक्सीडेंट, मौके पर पिता की मौत, कैसे हुआ हादसा?

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मलयाली अभिनेता शाइन टॉम चाको के परिवार को बड़ा झटका लगा। हादसे में उनके पिता सिबी चाको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिनेता स्वयं, उनकी मां और भाई घायल हो गए हैं।

यह दुर्घटना धर्मपुरी-ओझर नए राजमार्ग पर सुबह लगभग 6 बजे उस समय हुई जब शाइन टॉम चाको और उनका परिवार एर्नाकुलम से बेंगलुरु की ओर कार से जा रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उनकी कार की टक्कर एक लॉरी से हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त शाइन कार की पिछली सीट पर सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शाइन के पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

शाइन टॉम चाको के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उनकी मां और भाई को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। सभी घायलों को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अभिनेता का इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पलक्कड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धर्मपुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लॉरी चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में शाइन टॉम चाको ड्रग्स से जुड़े एक विवाद में भी सुर्खियों में आए थे। एक होटल में छापेमारी के दौरान उन्हें वहां से भागते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन पर कार्रवाई की गई थी। शाइन टॉम चाको मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं और उन्होंने ‘जिगरठंडा’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन कोच्चि’ जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version