Explore the website

Looking for something?

Monday, May 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...

इबोला ने मचाई तबाही:...

सबहेडिंग: डब्ल्यूएचओ ने उठाया कड़ा कदम, इबोला को बताया अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय कांगो में...

हेडलाइन: पेट्रोल-डीजल की कीमतों...

नई दिल्ली: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार...

हेड कॉन्स्टेबल के बेटे...

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,...
Homeदेशबाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त पहुंचे, हीमैन को अंतिम विदाई देने!

बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त पहुंचे, हीमैन को अंतिम विदाई देने!

एनटीवी टाइम न्यूज/ बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।

PTI के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी। बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।

उनके निधन की पुष्टि होते ही सेलेब्स और करीबी दोस्त अभिनेता के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन देने लगे। हेमा मालिनी भी इस मौके पर सफेद साड़ी में शोक व्यक्त करती हुई दिखाई दीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आमिर खान बी मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे।

संजय दत्त भी ‘हीमैन’ को अंतिम विदाई देने पहुंचे

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में सम्पन्न हुआ, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त भी ‘हीमैन’ को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version