Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

यूपी की सियासत में...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर।

रुड़की को मिली नई...

रुड़की को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS गौरी प्रभात को सौंपी गई जिम्मेदारीअर्जुन...

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव दच्छन-मरवाह के जंगल में मिले हैं। हमलावर जवानों की राइफलें भी लूट ले गए, सर्च ऑपरेशन जारी है।

चतुर्भुज राम मंदिर में...

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम...
HomeUncategorizedबिलगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप हुआ लीकेज घर...

बिलगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप हुआ लीकेज घर में लगी आग घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने से घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments