Explore the website

Looking for something?

Friday, March 20, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

खरगोन व्यापारी के घर...

खरगोन व्यापारी दिलीप राठौर के घर पर गोलीबारी और 10 करोड़ रुपए की...

छतरपुर : कैमरा देखते...

एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त टीम ने...

ग्राम सारसडोली में आम...

युवाओ ने जोस से भरकर आप की सदस्यता ली* शहपुरा:- आम आदमी पार्टी (AAP)...

पीथमपुर पुलिस का ‘रोको-टोको’...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगर पीथमपुर में यातायात...
Homeमध्य प्रदेशबुरहानपुर : हिंदू छात्राओं का मुस्लिम नाम से Video बनाने का आरोप,...

बुरहानपुर : हिंदू छात्राओं का मुस्लिम नाम से Video बनाने का आरोप, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हाईवे पर परिजनों और ABVP ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निमाड़ वेली स्कूल प्रबंधन पर छात्रों के पालकों और एबीवीपी छात्र संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल में गलत गतिविधियां चल रही हैं। बाहर से लोगों को बुलाकर हिन्दू छात्राओं के मुस्लिम नाम से वीडियो बनाये जाते है, और उन्हें कांग्रेस को जिताने के समर्थन में बोलने के लिए बोला जाता है, छात्राओं ने परिजनों को शिकायत करने के बाद परिजन और एबीवीपी के छात्र स्कूल पहुंचे और यहां उनकी सुनवाई नहीं होने पर जमकर हंगामा किया गया है।

वहीं इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे पर बैठकर चक्काजाम भी कर दिया गया। करीब आधे घंटे तक हाइवे बाधित रहा वाहन की लंबी कतारें लग गई थीं, इसी बीच एक एम्बुलेंस भी फंस गई थी, एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने आंदोलन छोड़ एम्बुलेंस को रास्ता दिया एम्बुलेंस के निकलने के बाद फिर आन्दोलन शुरू कर दिया गया। बगैर पुलिस और प्रशासन को सूचना के यह आंदोलन किया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले को समझा और छात्राओं के माता-पिता सहित एबीवीपी कार्यकर्ताओ को समझाइश देते हुए मामले को शांत किया। वहीं कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। अब देखना यह होगा कि क्या स्कूल प्रबंधन के साथ – साथ एबीवीपी पर भी कार्यवाही की जाएगी या नही क्योंकि बगैर सूचना के नेशनल हाइवे रोकना एक बड़ा अपराध है। जब इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई बात नही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version