Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : ट्रेन में धक्का लगने से गिरा युवक, कटे दोनों पैर,...

बैतूल : ट्रेन में धक्का लगने से गिरा युवक, कटे दोनों पैर, हालत गंभीर

बैतूल के सदर क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। संघमित्रा एक्सप्रेस से बैतूल आ रहे युवक को ट्रेन के गेट पर धक्का लग गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय जितेंद्र मंडलोई, निवासी जिला धार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अपने परिचित प्रदीप चौधरी के साथ घोड़ाडोंगरी में किराए के मकान में रह रहा था। दोनों ट्रक ड्राइवर हैं और बैतूल में ट्रक चलाने का कार्य के लिए आ रहे थे।

मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे दोनों संघमित्रा एक्सप्रेस से घोड़ाडोंगरी से बैतूल आ रहे थे। ट्रेन जब बैतूल स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले अंडरब्रिज के पास पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन के गेट पर भीड़ के कारण धक्का लगने से जितेंद्र नीचे गिर गया और ट्रेन के पहिए की चपेट में आकर उसके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version