Tuesday, March 3, 2026

TOP NEWS

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, एसडीआरएफ...

बैतूल: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

बैतूल जिले के ग्राम चौकी देवगांव में शनिवार को मछली पकड़ने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भीमराव गन्नु आहाके उम्र 35 वर्ष निवासी चौकी देवगांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भीमराव सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मछली पकड़ने के लिए गांव के ही तालाब पर गया था। मछली पकड़ते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे डूबते हुए देखा और तुरंत बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी गांव के कोटवार द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि भीमराव मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बेटे हैं। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments