Monday, December 15, 2025

TOP NEWS

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा...

14 दिसंबर, 2025प्रभारी राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने...

उज्जैन : नशा मुक्ति...

उज्जैन में दो अलग-अलग मौतों के मामले सामने आने के बाद परिजनों ने...

स्वच्छता अभियान की उड़...

शहपुरा - एक ओर सरकार देशभर में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा...

डिंडौरी हुआ संकल्पितः शालाओं...

डिंडौरी : 12 दिसंबर, 2025कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बड़ा बयान, भारत हिंदू...

भोपाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बड़ा बयान, भारत हिंदू स्टेट नहीं है, और यह होगा भी नहीं..

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने बयान में कहा कि भारत हिंदू स्टेट नहीं है और न ही यह कभी होगा, लेकिन हिंदू समाज में एकता आवश्यक है, जो जाति-पाति से ऊपर उठकर ही संभव है। उन्होंने कहा कि इतिहास में जातिगत विभाजन कई समस्याओं का कारण रहा है, इसलिए आर्थिक समानता हिंदू एकता की सबसे मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा कि सत्ता, शासन और प्रशासन में समान भागीदारी सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है। उमा भारती ने यह भी कहा कि भारत मूल रूप से हिंदू राष्ट्र है और इसे सबको स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि इसी पहचान की वजह से यह देश सेक्युलर बना हुआ है। उन्होंने कहा- ‘जब इस्लाम, जैन, बौद्ध, ईसाई कोई नहीं था, तब इस भूमि पर सनातन था। हिंदू समाज ने सभी को स्थान दिया और किसी की आस्था को नकारा नहीं।’

उमा भारती ने कहा कि अन्य धर्मों को भी इस विविधता को समझना होगा, क्योंकि हिंदू धर्म का मूल अर्थ ही विविधता में एकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज में एकता का आधार धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक संतुलन है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments